फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine day Sri Rudra Chandi Mahayagya begins

नौ दिवसीय श्रीरुद्र चंडी महायज्ञ शुरू

Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nine day Sri Rudra Chandi Mahayagya begins
फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे श्रीरामकथा के समापन के बाद शुक्रवार से नवदिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजन अर्चन के बाद स्वामी जगदीशाचार्य महाराज श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 151 कन्याएं सिर पर कलश लिए गांव में भ्रमण करते हुए दुर्गा जी मंदिर पहुंची, जहां से कलशों में विधि-विधान से जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान श्रीराम, महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। बाबा जगदीशाचार्य महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में श्रीरुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जाता है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और लोग प्रभु का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर यज्ञ के संयोजक वीरेंद्र नाथ मिश्रा, प्रधान वीरेंद्र चौहान, फरिहा क्षेत्र के महा प्रधान गुलाब राम, बबलू उपाध्याय, रिंकू मिश्रा, शिवम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed