फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine Containment Zones Ended, 22 Newly Increased

नौ कंटेनमेंट जोन समाप्त, 22 नये बढ़ाए गए

Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nine Containment Zones Ended, 22 Newly Increased
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 600 के ऊपर पहुंच गया है। जिसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कंटेनमेंट की समयावधि पूरी होने पर रविवार को प्रशासन द्वारा नौ कंटेनमेंट एरिया को खोलने का निर्देश दिया गया। जबकि 22 नए कंटेनमेंट जोन बनाने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद मजरा व्योहरा राजस्व ग्राम रसूलपुर तहसील सदर, यादव बस्ती राजस्व ग्राम मिट्ठनपुर हाजी अली तहसील निजामाबाद, पतिराम के मकान से हसीबुन्निशा के मकान तक वार्ड छह नेहरू नगर निजामाबाद, प्रियांशु के घर के आसपास राजस्व ग्राम बढ़यातहसील सदर, टीशू इलेक्ट्रानिक्स वाली गली दलसिंगार नगर पालिका आजमगढ़, बच्चा बाबू के मकान के पीछे लोचई वाली गली मोहल्ला एलवल नगर पालिका आजमगढ़, डा. मणि वाली गली मो. सीताराम दलालघाट नगर पालिका आजमगढ़, जेल कालोनी आवासीय परिसर इटौरा तहसील सदर, समौधी नगर पालिका मुबारकपुर, आवासीय परिसर थाना बरदह तहसील मार्टिनगंज, मजरा ठकुरहिया राजस्व ग्राम पूक मार्टिनगंज, अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम हैदरपुर खास तहसील बूढ़नपुर, मजरा दशंव का पुरा राजस्व ग्राम कुकुड़ीपुर (धुसवां) तहसील बूढ़नपुर, मजरा नाऊ टोला राजस्व ग्राम छितौना तहसील बूढ़नपुर, वार्ड नौ गोला क्षेत्र नगर पंचायत अतरौलिया, अनुसूचित जाति बस्ती बड़का पुरा, राजस्व ग्राम बिलारी बूढ़नपुर, सब्जी मंडी के सामने का क्षेत्र राजस्व ग्राम बूढ़नपुर, उत्तरी सोनकर बस्ती राजस्व ग्राम कोयलसा बूढ़नपुर, अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्रामबरईपुर बूढ़नपुर, सूर्यनाथ सिंह का भवन परिसर और आसपास का क्षेत्र राजस्व ग्राम बूढ़नपुर, ठाकुर बस्ती राजस्व ग्राम हिसामुद्दीनपुर बूढ़नपुर, मुख्य बस्ती राजस्व ग्राम परमेश्वरपुर मोहल्ला भवानीपुर बूढ़नपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। यादव बस्ती कुढ़ही तहसील सगड़ी, मोहल्ला हरबंशपुर पालिका परिषद आजमगढ़, गोसाई बाजार रसूलपुर जयद्रथ लालगंज, जाफरपुर सदर, प्रतापपुर महाराजगंज सगड़ी, सिंहपुर सरैया मेंहनगर, मड़या जयराम नगर पालिका आजमगढ़, एलआईसी ऑफिस के पूर्व, रैदोपुर नगर पालिका आजमगढ़, पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन नगर पालिका आजमगढ़ हॉट स्पॉट को बंद करते हुए कटेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल सकता है दीवानी न्यायालय
आजमगढ़। सिविल लाइंस के पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण के पास कोरोमा संक्रमित मरीज मिलने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इससे दीवानी न्यायालय का कार्य भी बंद कर दिया गया था। अब 14 दिन के भीतर इस एरिया में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिह्नित नहीं होने पर इस कंटेमेंट जोन को खत्म कर दिया गया है। अब दीवानी न्यायाय में भी फिर से काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed