फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nikki got first place and Taiba got second place

निक्की को प्रथम तो तैयबा को मिला दूसरा स्थान

Mon, 21 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nikki got first place and Taiba got second place
अतरौलिया। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में सोमवार को जीजीआईसी अतरौलिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सात छात्राओं का चयन किया गया। इसमें निक्की, तैयबा व किरन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन कैलाशी महिला विकास समिति के द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

जीजीआईसी अतरौलिया में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में 105 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित इस प्रतियोगिता में सात छात्राओं के द्वारा बनाये गए चित्र पुरस्कार के लिए चयनित हुए। जिसमें निक्की सोनी को प्रथम, तैयबा को द्वितीय, किरन राजभर को तृतीय, जूही को चौथा, मीनू चौबे को पांचवा, सोनाली को छठा व सोनम को सातवां स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन दिलीप यादव ने किया। उन्होंने बताया कि 16 से प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है जो 30 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कुल 19 विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सरिता यादव, प्रतिभा, रेखा यादव, प्रियंका, रेनू, विजयमणि, नितिन, गंगाराम, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed