फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nikay Chunav: To create wind in favor of BJP, the administration banned Nirhua's campaign chariot, this is the

Nikay Chunav: भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए निरहुआ के प्रचार रथ पर प्रशासन ने लगाई रोक, ये है कारण

Sun, 07 May 2023 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 12:17 PM IST
सार

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए प्रचार रथ से मेंहनगर में निकले तभी जिला प्रशासन ने उनके प्रचार रथ पर रोक लगा दिया।

विज्ञापन
Nikay Chunav: To create wind in favor of BJP, the administration banned Nirhua's campaign chariot, this is the
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए निकले आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रचार रथ पर प्रशासन ने रोक लगा दी। कारण की वाहन का न तो इंश्योरेंस था न तो वाहन चलने के स्थिति में थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी । इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: सोनभद्र आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, ये है शेड्यूल
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिकाओं व 13 नगर पंचायतों मेंं 160 मतदान केंद्र है। नगरीय निकाय चुनाव का मैदानी जंग शुरु हो गया है। भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा समेत तमाम निर्दली भी दमदारी से ताल ठोंक रहे हैं। चुनावी जंग में हर प्रत्याशी एक दूसरे से आगे निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए, अपनी नीतियों और अपना एजेंडा मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। वहीं सभी दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। शनिवार को सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए प्रचार रथ से मेंहनगर में निकले तभी जिला प्रशासन ने उनके प्रचार रथ पर रोक लगा दिया। प्रचार रथ का इंश्योरेंस नहीं था। वह चलने की हालत में नहीं था। जिसके कारण निरहुआ को किसी और के रथ पर सवार होकर प्रचार करना पड़ा, जो जिले में चर्चा का विषय है। इसी बीच जब मीडिया टीम ने सांसद साहेब के रथ की पड़ताल किया तो पता चला कि इनका रथ और सारथी मुंबई से चले थे लेकिन गाड़ी का न ही इन्श्योरेंस था और न ही गाड़ी सही हालत में थी जिसकी वजह से रथ को प्रचार की अनुमति नहीं मिली। रथ पर ब्रेक लगते ही मौका रहते ही दूसरे रथ पर सवार होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता से खूब वोट मांगा और चुनाव में जीत के विश्वास के साथ वापस लौटे। रथ के चालक ने बताया कि वाहन गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed