फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly appointed teachers upset due to non-payment of salary for seven months

सात माह से वेतन न मिलने से नवनियुक्त शिक्षक परेशान

Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers upset due to non-payment of salary for seven months
आजमगढ़। सात माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 69000 प्रक्रिया के दौरान नियुक्ति पाए नवनियुक्त शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द बकाया वेतन के भुगतान की मांग की। नवनियुक्त शिक्षकों ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि हम लोगों का सात माह से वेतन नहीं मिला है। हम सभी बिना वेतन के शिक्षण कार्य कर रहे हैं। वेतन न मिलने से हम लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई शिक्षक दूर जनपदों से आकर यहां शिक्षण कार्य कर रहे हैं। वेतन न मिलने से उनके सामने तो विकट परिस्थिति है। घर से या फिर कही से उधार पैसा लेकर मकान का किराया, भोजन आदि की व्यवस्था कर पा रहे हैं। कोविड-19 महामारी में शिक्षकों के परिजन संक्रमित भी हो गए है। आर्थिक तंगी के कारण सही ढंग से उनकी देखभाल भी नहीं हो पा रहा है। नवनियुक्त शिक्षकों ने बताया कि कई जिलों द्वारा मात्र दो दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शपथ पत्र के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। शिक्षकों ने ेेेेेेेजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान अजीत सिंह, बलबीर सिंह, हिमांशु विश्वकर्मा, अजय पाल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीन सिंह, इंद्रजीत, अमरेंद्र वर्मा, चंदन कुमार, अरविंद कुमार यादव, अनंत कुमार यादव आदि नवनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed