फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newborn found thrown in ditch near transformer

Azamgarh News: ट्रांसफार्मर के पास खाई में फेंका मिला नवजात

Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Newborn found thrown in ditch near transformer
जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में अमिला मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के पास खाई में बृहस्पतिवार को एक नवजात मिला। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो जाकर उसे उठा लाए और इस बीच दूसरे पड़ोसी ने दंपती से बच्चे को लेकर विवाद कर लिया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस ने बच्चे को आश्रय केंद्र प्रयागराज भेज दिया।
विज्ञापन

लाटघाट बाजार में लाटघाट अमिला मार्ग पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसी ट्रांसफार्मर के पास गड्ढे में बृहस्पतिवार को किसी ने नवजात को लाकर फेंक दिया। दिन में लगभग 11 बजे पास में रहने वाले संजय राय व उनकी पत्नी खुशबू ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वे नवजात के पास पहुंच गए। बच्चे का नार भी नहीं कटा था और शरीर पर चींटियां रेंग रही थीं। जिस पर दंपती बच्चे को उठा कर तत्काल सीएचसी लाटघाट पहुंचे और नार कटवाने के साथ ही उसका इलाज कराया। इस बीच संजय के पड़ोसी ने बच्चे को लेकर उनसे विवाद कर लिया और सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और बच्चे को प्रयागराज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed