फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newborn found on banks of a pond in Azamgarh

यूपी: अब आजमगढ़ में तालाब किनारे मिला नवजात, कल गाजीपुर में गंगा में तैरते बॉक्स में मिली थी 21 दिन की बच्ची

Wed, 16 Jun 2021 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Jun 2021 11:33 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में मंगलवार को ददरी घाट पर गंगा में तैरते लकड़ी के बॉक्स में 21 दिन की बच्ची मिली थी। उसके साथ बॉक्स में जन्मकुंडली और देवी-देवताओं की फोटो भी थी। वहीं, आज आजमगढ़ जिले के सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव स्थित तालाब के पास एक नवजात मिला है।

विज्ञापन
Newborn found on banks of a pond in Azamgarh
तालाब किनारे मिला नवजात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार को गंगा में तैरते बॉक्स में मिली 21 दिन की बच्ची के बाद बुधवार को आजमगढ़ जिले में एक नवजात तालाब किनारे मिला है। ग्रामीणों को मिले नवजात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव स्थित तालाब के पास झाड़ियों में एख नवजात बच्चा रोता हुआ मिला। सुबह पोखरे के पास घूम रहे कुछ युवकों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो एक नवजजात जमीन पर पड़ा रो रहा था। देखते-देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


गांव में तैनात चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दिलौरी गांव में बच्चा मिला है, किसी ने लोकलाज के डर से बच्चा वहां छोड़ दिया है। बच्चे का उपचार चल रहा है। बच्चा स्वस्थ है, उसकी देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Newborn found on banks of a pond in Azamgarh
गंगा में तैरते हुए बॉक्स के अंदर मिली बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में मिली बच्ची
गाजीपुर जिले के सदर कोतवाल ने विमल मिश्रा ने बताया कि ददरी घाट पर गंगा किनारे एक लकड़ी के बक्से से बच्चे के रोने की आवाज आई। एक नाविक ने आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो बक्से में एक बच्ची रो रही थी। लोग भी जुट गए। लोगों को हैरानी तब हुई जब बक्से पर देवी-देवताओं के लगे फोटो पर नजर गई। साथ ही बक्से में एक जन्म कुंडली भी मिली है। मासूम को नाविक अपने घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed