फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New in-charge inspector posted at six police stations, three from there

छह थानों पर तैनात किए गए नए प्रभारी इंस्पेक्टर, तीन इधर से उधर

Tue, 02 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
New in-charge inspector posted at six police stations, three from there
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधीसूचना जारी होने से पहले एसपी ने मेंहनगर, जीयनपुर और अतरौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक को उनके पद से हटा दिया। इसके साथ ही छह इंस्पेक्टरों को विभिन्न थानों का नया प्रभारी बनाया गया है। तीन प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से सिधारी थाने का प्रभारी, सुनील चंद्र तिवारी को प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर से हटार मेंहनगर भेजा गया है। क्राइम ब्रांच से हिमेंद्र सिंह को जीयनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। डीआईजी कार्यालय से शत्रुघ्न कुमार को हटाकर उन्हें प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर बनाया गया है। देवानंद रजक को तहबरपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बनाया गया है। पंकज पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया, अरविंद पांडेय को अपराध निरीक्षक सिधारी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है। रानी की सराय में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक का कार्य देख रहे दिलीप कुमार सिंह को स्थायी रूप से प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रशांत कुमार प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर से हटाकर स्वाट टीम का प्रभारी बना दिया गया है। नंद कुमार तिवारी थाना प्रभारी जीयनपुर को क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। विजय प्रताप सिंह निरीक्षक अपराध कप्तानगंज को अब सिधारी थाने में भेजा गया है। दिनेश कुमार यादव को अतरौलिया से हटाकर निरीक्षक अपराध जीयनपुर बनाया गया है। रामायण प्रसाद को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस बनाया गया है। सिधारी थाने से लाइन हाजिर हुए विनय कुमार मिश्र को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। नदीम अहमद फरीदी को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है। क्षितिज त्रिपाठी को भी पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। स्वाट प्रभारी प्रथम आनंद कुमार सिंह को अस्थायी रूप से देवगांव को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर इंस्पेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है। जबकि जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच व अतरौलिया थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव को हटाकर उन्हें जीयनपुर का अपराध निरीक्षक बनाया है। इसी क्रम में एसपी ने स्वाट टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद सिंह को देवगांव कोतवाली, पुलिस लांइस में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को थाना सिधारी, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर हिमेंद्र कुमार सिंह को जीयनपुर कोतवाली, पुलिस लाइंस के परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर शत्रुघ्न कुमार को थाना तहबरपुर, पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर पंकज पांडेय को अतरौलिया थाना, सिधारी थाना के क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय को मेहनाजपुर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एसपी ने तहबरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को थाना कप्तानगंज, रानी की सराय थाना के कार्यवाहक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह को उसी थाना का प्रभारी निरीक्षक, मेहकनाजपुर थाना के प्रभारी सुनील चंद तिवारी को मेंहनगर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्र, नदीम अहमद फरीदी, क्षितिज त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच में तैनात किया। कप्तानगंज थाना के क्राइम इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह को सिधारी थाना का अपराध इंस्पेक्टर, पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर रामायण प्रसाद को क्राइम ब्रांच के आरजीआरएस शाखा का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed