फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neurosurgeons will soon be deployed in the district, better health services will be available: Deputy CM

जिले में जल्द होगी न्यूरो सर्जन की तैनाती मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डिप्टी सीएम

Fri, 10 Apr 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Neurosurgeons will soon be deployed in the district, better health services will be available: Deputy CM
पीएचसी कोइनहा के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते डिप्टी सीएम। श्रोत-सूचना क
आजमगढ़। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को जनपद का दौरा कर आम जनता से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

बड़सरा खालसा स्थित पीएचसी कोइनहा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि मरीजों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल भी जाना। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए जल्द ही न्यूरो सर्जन की नियुक्ति की जाएगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्थानीय लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनता को बड़ी राहत देते हुए डिप्टी सीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोइनहा की तर्ज पर जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दो महीने के भीतर मेंटेनेंस पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों के रखरखाव और जनता की सुविधा के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्राम बड़सरा खालसा पहुंचकर एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव, डीएम रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
मरीजों को समय पर मिलेगा उपचार

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पैथोलॉजी, महिला वार्ड और सामान्य वार्ड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि हर मरीज को समय पर उपचार और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पीएचसी परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और ओपीडी पंजिका देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई, आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।

सपा पहले अपने गिरेबां में झांके, जीवन भर प्रदेश के लोगों से माफी मांगे : ब्रजेश पाठक
आजमगढ़। होर्डिंग वार पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा की सरकार जब भी प्रदेश में रही है हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार, दंगे हुए, इन सभी से जनता ऊब चुकी थी। इसलिए जब जनता कोई फिल्म या साहित्य पढ़ती या देखती हैं तो उसकी तुलना करने लगती हैं और आप सभी लोग जानते हैं कि आजमगढ़ की क्या हालत था। मैं कह सकता हूं कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में है तब से अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए हैं और शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम है। इसलिए समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और उनको जीवन भर प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पंचायती चुनाव को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि यह एक चुनावी प्रक्रिया है जो चल रही है। संवाद

पीएचसी कोइनहा के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते डिप्टी सीएम। श्रोत-सूचना क

पीएचसी कोइनहा के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते डिप्टी सीएम। श्रोत-सूचना क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed