फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Netpur situation deteriorated, 15 people infected with one

आजमगढ़ के नेतपुर की स्थिति बिगड़ी, एक से हुए 15 लोग संक्रमित

Fri, 29 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Netpur situation deteriorated, 15 people infected with one
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आए यात्री। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जहानागंज ब्लॉक क्षेत्र का नेतपुर गांव में मुंबई से आए प्रवासी से 13 लोगों में संक्रमण फैल चुका है। 13 एक ही परिवार के और पट्टीदार है। इसके साथ ही मुंबई से आए संक्रमित को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाना वाला ऑटो ड्राइवर, मेडिकल कालेज से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाने वाला एंबुलेंस चालक और मेडिकल कालेज में सैंपल लेने वाले फार्मासिस्ट भी संक्रमित हैं। ऑटो ड्राइवर के बाद उसका बेटा और ड्राइवर से सुर्ती मांग कर खाने वाला भी कोरोना पाजिटिव हुआ है। अभी भी मुंबई से आए उक्त परिवार और पट्टीदार के कई लोग क्वारंटीन हैं और उनकी रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन

जहानागंज के नेतपुर में मुंबई से एक परिवार कार से 17 मई को घर आया था। इसमें एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पुत्र-पुत्री शामिल थे। व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। यहां से सैंपल लेने के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया था। 19 मई को लखनऊ में उसकी मौत हो गई थी। मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके परिवार के लोगों और उनके क्लोज कांटैक्ट की सैंपलिंग की गई तो पत्नी, बेटा, आटो चालक, एंबुलेंस चालक और मेडिकल कालेज में सैंपलिंग करने वाला फार्मासिस्ट पाजिटिव निकले थे। फार्मासिस्ट की रिपोर्ट आने से पहले उसे शहर का साईं होटल में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद होटल के कर्मचारियों की भी सैंपलिंग की गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में यहां दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, नेतपुर में आठ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें मुंबई निवासी प्रवासी का दाह संस्कार करने वाले चचेरे भाई, उनकी बहू, एक और चचेरे भाई और उसकी बेटी तथा पोता, चाची, आटो ड्राइवर का बेटा, आटो ड्राइवर से सुर्ती मांग कर खाने वाला गांव निवासी भी संक्रमित हुआ है। एक ही गांव में 12 लोग समेत कुल 16 लोगों में संक्रमण फैलने से ग्रामीणों में दहशत का आलम है। ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर रखा है। अभी भी मुंबई निवासी की बेटी और दो अन्य महिलाएं राजकीय मेडिकल कालेज में भी भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed