फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Netaji's 85th birth anniversary was celebrated late Mulayam Singh Yadav was remembered

Azamgarh : मनाई गई नेताजी की 85वीं जयंती, याद किए गए स्व. मुलायम सिंह यादव, सपा कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

Fri, 22 Nov 2024 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 22 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे और नेताजी को याद किया। बताते चलें कि कार्यकर्ताओं ने इस दौरान फल वितरण किया और रक्तदान भी किया।
 

विज्ञापन
Netaji's 85th birth anniversary was celebrated late Mulayam Singh Yadav was remembered
स्वर्गीय नेता जी को पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण के साथ ही रक्तदान किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


सबसे पहले सपा कार्यकर्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया। इसके बाद रक्तदान दुर्गेश यादव और कुणाल मौर्य के नेतृत्व में युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नेताजी दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों के हक और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी श्रद्धेय नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली व तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने जिस तरीके से हमें सांसद बनाया है और जिस तरीके से मंदिर में पुजारी भगवान की सेवा करता है उसी प्रकार से मैं आजमगढ़ की जनता का सेवा करता रहूंगा। नेताजी के व्यक्तित्व व कृतिक को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार सदियों तक अमर रहेंगे।




इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने साहित्यकार व कवि प्रभु नारायण प्रेमी, साम्यवादी विचारक जयप्रकाश नारायण, शिब्ली मंजिल के विद्वान उमर साहब व दलित चिंतक जीएस प्रियदर्शी का साल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ संग्राम यादव सहित सपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed