अमिलो। अयाज अहमद ग्राफर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच नेपाल फुटबॉल टीम और स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। निर्णय पेनाल्टी शूट के आधार पर हुआ, जिसमे नेपाल ने एक गोल से मुबारकपुर को हराया। दूसरा मैच बेल्थरा और देवरिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ समय में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी थी। दूसरे में बेल्थरा ने देवरिया को 4-2 से हरा दिया।
मुबारकपुर सपोर्टिंग ग्राउंड पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला मैच नेपाल और मुबारकपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ समय में दोनों टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मामला बराबरी का रहा। दूसरा हॉफ समय में भी बराबरी पर ही रहा। अंत में दोनों टीमों को पेनाल्टी शूट मारने का अवसर दिया गया। निर्णय पेनाल्टी शूट से हुआ और एक गोल से नेपाल फुटबॉल टीम को विजयी घोषित की गई। वहीं दूसरा मैच बेल्थरा और देवरिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ के समय में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के समय में दोनों टीमों में से कोई भी टीम नहीं कर सकी। अंत में पेनाल्टी शूट मारने का मौका दिया गया। इसमें बेल्थरा की टीम ने देवरिया को 4-2 के स्कोर से हराया। पहले मैच का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने किया, जबकि दूसरे मैच का शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उनके साथ में विधायक दुर्गा यादव, अखिलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, वीरेंद्र यादव, सना परवीन आदि मौजूद रहीं।