फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence at cow shelters is not excusable: Mahesh Kumar

गोआश्रय स्थलों पर लापरवाही क्षम्य नहीं : महेश कुमार

Sat, 25 Apr 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Negligence at cow shelters is not excusable: Mahesh Kumar
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष। श्रोत-सूचना विभाग
आजमगढ़। उप्र गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं सदस्य दीपक गोयल ने जिले के दो दिवसीय दौरे के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए चारा, पानी, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पशुओं की देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में अतरौलिया के वृहद गोसंरक्षण केंद्र मकरहा, विकास खंड अहरौला के अस्थायी गौआश्रय स्थल बस्ती भुजवल, कोयलसा के कोटवा जलाल तथा बिलरियागंज के गदनुपर हिछनपट्टी स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

यहां पशुओं के लिए टीन शेड, पेयजल, हरा चारा, छायादार व्यवस्था तथा चूनी-चोकर की उपलब्धता की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों और केयरटेकरों को व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें स्थायी एवं अस्थायी गोआश्रय स्थलों की स्थिति, सुधारात्मक कार्ययोजना और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को तत्काल निकटतम गोआश्रय स्थल में सुरक्षित पहुंचाया जाए। गर्मी के मद्देनजर टीन शेड पर पुआल डालने, स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ परीक्षित खटाना ने आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी वि/रा गंभीर सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed