फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence at any level in quality resolution of the problem is not forgivable: DM

समस्या के गुणवत्तायुक्त निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम

Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Negligence at any level in quality resolution of the problem is not forgivable: DM
बूढ़नपुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बूढ़नपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 115 मामले आए, जिसमें सिर्फ 10 का ही निवारण हो पाया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 115 मामले आए, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 105 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 60, पुलिस विभाग के 22, विकास विभाग के 20, शिक्षा के एक एवं अन्य के 12 मामले शामिल हैं। इस अवसर पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम बूढ़नपुर, तहसीलदार बूढ़नपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed