आजमगढ़। छात्रों, बेरोजगार नौजवानों, मजदूरों की बुनियादी समस्याओं को लेकर जय जवान- जय किसान सत्याग्रह के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह के नेतृत्व में और प्रदेश महासचिव दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के धरना दिए जाने का कारण बताते हुए धरना स्थल से हटा दिया। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में अपनी मांगों में प्रतियोगी परीक्षाए नि:शुल्क आयोजित किए जाने, प्रदेश के समस्त विभागों रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने, शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिए जाने, रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू किए जाने, युवा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किए जाने, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद किए जाने, आउट सोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त किए जाने, किसानों को दिया जाने वाला समर्थन मूल्य समय-समय से बढ़ाए जाने, लघु, सिमांत किसानों के एक लाख तक कर्ज को माफ किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार, योगेश प्रताप सिंह, अंकित यादव, बृजेश गुप्ता, आदित्य राजपुत, जाकिर खान, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर बिना अनुमति के धरने पर बैठे सामाजिक कार्याकर्ता को उठाती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH