फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National Unity Day Money Patel Jubilee

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी पटेल जयंती

Sun, 01 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
National Unity Day Money Patel Jubilee
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों सहित विद्यालयों में आयोजित गोष्ठी में बच्चों को उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


 पटेल जयंती पर सीडीओ महेंद्र वर्मा ने कुष्ठ बस्ती में लोगों में भोजन का वितरण कराया। इसके पूर्व सीडीओ की अध्यक्षता में गोष्ठी में वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस मौके पर शिव कुमार पांडेय, पीके सिंह, डा. अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय  में सरदार बल्लभ  भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, अशोक सिंह, विद्याधर  श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व के मानचित्र पर भारत संघ की संरचना लौहपुरूष  सरदार पटेल जी की वजह से ही संभव हो पाई।

गोष्ठी को प्रेम प्रकाश राय और  ऋषिकांत दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुनील  मिश्रा, अवनीश राय, राजेंद्र सोनकर, संजय यादव, प्रेम कुमार सिंह, आदर्श  शुक्ला, बालचंद यादव, विक्रम पटेल, अखंड प्रताप सिंह, अवनीश चतुर्वेदी,  विजय राय आदि उपस्थित हुए।

अध्यक्षता दुर्ग विजय यादव और संचालन सूरज प्रकाश  श्रीवास्तव ने की। वहीं कार्यक्रम का संयोजन विद्याधर श्रीवास्तव ने  किया।

जीडी ग्लोबल स्कूल में पटेल जी और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर विशेष प्रार्थना की गई। इस मौके पर निदेशिका स्वाति अग्रवाल, मधु पाठक, संगीता शाही आदि मौजूद रहीं।

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
 मिर्जापुर (मालटारी) में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में पटेल जयंती मनाई गई। कुंवर सिंह उद्यान में भारत रक्षा दल ने पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई।

 मेजवां : न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली निकाली। इस मौके पर प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य वंदना चौरसिया आदि मौजूद रहे।

कप्तानगंज :  द इनोवेटिव एकाडमी से बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी।


उधर बगहीङाड़ बनकट स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी। इस दौरान बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई।

अतरौलिया : पटेल मेमोरियल इंटर कालेज में पटेल जयंती मनाई गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

नेहरु युवा केंद्रमें शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed