फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National Ulama Council occupies the post of Phulpur District Panchayat member in Azamgarh

आजमगढ़ः फूलपुर जिला पंचायत सदस्य पद पर राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का कब्जा

Mon, 03 May 2021 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
National Ulama Council occupies the post of Phulpur District Panchayat member in Azamgarh
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में दिल्ली बाटला हाउस इनकाउंटर के बाद बना राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। कौंसिल द्वारा लोक सभा और विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतारे गए लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन


फूलपुर के जिला पंचायत सदस्य की मतगणना सोमवार को सुबह तक चलती रही। लगभग नौ बजे मतों की गिनती समाप्त हुई। फूलपुर ज़िला पंचायत सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें वार्ड नंबर 32 से राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल से समर्थित प्रत्याशी फरहीन पत्नी हाजी रिज़वान को 4677 मत और उनकी प्रतिद्वंदी बसपा समर्पित ज़ेबा पत्नी मोहम्मद अनवर को 3616 मत प्राप्त हुए। इस तरह से फरहीन को 2061 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं फूलपुर विकास खंड के ही वार्ड नंबर 35  कनेरी से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमे निर्दल प्रत्याशी विंद शेखर को  3050 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी सपा समर्थित विजय बहादुर यादव को  2711 मत मिले। इस सीट पर विंदशेखर को 339 मतों से विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed