फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naresh Uttam reached mubarkpur, didnt meet victims

पीड़ित लगाये रहे आस, पाला छू कर लौटे प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 02 Aug 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Naresh Uttam reached mubarkpur, didnt meet victims
मुबारकपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर कस्बे में पीलिया पीड़ितों का हाल लेने के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुबारकपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मुबारकपुर कस्बे में पहुंचे तो जरूर, लेकिन पीड़ितों के बजाए सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से मुलाकात कर वापस लौट गये। पीड़ित राह तकते ही रह गए।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बे में छह माह के अंदर दूसरी बार पीलिया फैला है। अब तक कस्बे में इस रोग से दो गर्भवती महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मुबारकपुर कस्बा सपा मुखिया के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इसके बाद भी उनके अब तक न आने से कस्बे के लोगों में निराशा थी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का गुरुवार को जिले में आगमन हुआ था। रात्रि विश्राम के दौरान जिला कमेटी ने उनसे मुबारकपुर पहुंच कर पीलिया पीड़ितों का हाल लेने का अनुरोध किया। जिस पर शुक्रवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष कस्बे में पहुंचे।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर पीलिया पीड़ित परिवारों को उम्मीद थी कि वे उनकी परेशानी व दर्द बांटने आएंगे। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष इस्लामपुरा की प्रधान व सपा नेत्री सना परवीन व फिर पालिकाध्यक्ष करीमुन्नीशा के आवास पर पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पीलिया के हालात का चंद क्षणों में जायजा लिया और फिर बलिया निकल गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्वमंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, हाजी मजहर, अम्मार अदीबी, जियाउल्लाह, मुकर्रम मलिक, आशीर्वाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुल कर सामने आयी गुटबाजी
मुबारकपुर कस्बे में सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान सपाइयों की गुटबाजी खुल कर सामने आ गई। प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले इस्लामपुर की प्रधान सना परवीन के यहां चले गये। इससे कटरा सभासद हाजी अब्दुल मजीद अंसारी का गुट नाराज हो गया। सना परवीन के यहां से प्रदेश अध्यक्ष के हाजी अब्दुल मजीद के आवास पर पहुंचने पर कई सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही पहले सना परवीन के यहां जाने पर नाराजगी जतायी। कई कार्यकर्ता यह कहते सुने गये कि सर्वाधिक सपा समर्थक कटरा मुहल्ले में है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को पहले यहां आना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed