फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NAPA personnel beaten over bonfire wood

Azamgarh News: अलाव की लकड़ी को लेकर नपा कर्मियों को पीटा

Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
NAPA personnel beaten over bonfire wood
आजमगढ़। नगर पालिका बिलरियागंज के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल का एलान कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अलाव की लकड़ी गिराने के दौरान चार कर्मचारियों की पिटाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पीड़ित कर्मचारियों ने पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद मामले की जांच कर रही है। नगर पालिका के कर्मचारी अजय रावत का आरोप है कि रविवार की शाम वह भीमबर मार्ग पर अलाव की लकड़ी गिराने गया था। अभी वह राजशाही होटल के पास ही पहुंचा था कि कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और जबरन लकड़ी उतरवाने लगे। उसने विरोध किया तो उसे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। इस दौरान तीन अन्य कर्मचारी मनोज, इंद्रदेव व आकाश भी मौके पर बीच बचाव करने पहुंच गए। इन सभी कर्मियों को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मारपीट दिया। कर्मचारी का आरोप है कि एक व्यक्ति तो पिस्टल निकाल कर तान दिया। जिस पर भाग कर उन्होंने अपनी जान बताया। सोमवार की सुबह नगर पालिका के कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और कार्यालय पर एक जुट होकर हड़ताल का ऐलान करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी होने पर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष असलम भी मौके पर पहुंच गए और उच्चधिकारियों से वार्ता का आश्वासन देकर आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं सफाई कर्मचारी अजय रावत ने पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया। एसओ बंसत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। कर्मचारियों का मेडिकल मुआयना भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed