फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Napa could not mark dilapidated buildings

Azamgarh News: नपा नहीं करा सका जर्जर भवनों को चिह्नित

Fri, 21 Jun 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Napa could not mark dilapidated buildings
आजमगढ़। बरसात के मौसम में अक्सर जर्जर भवनों के गिरने से हादसे की सूचना मिलती है। नगर क्षेत्र में भी सड़कों के किनारे ऐसे बहुत से बहुमंजिला भवन खड़े हैं। जो बरसात के मौसम में कभी हादसे का सबब बन सकते हैं। वहीं नगर पालिका अब तक इन भवनों का चिह्नित नहीं करा सका है। वहीं नपा के ईओ को इसके बारे में जानकारी ही नहीं। शासन की ओर से कई बार जर्जर भवनों को ढहाने का निर्देश दिया गया है इसके बाद भी अब तक नगर पालिका के पास जर्जर भवनों की सूची तक नहीं उपलब्ध है। नगर क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां जर्जर भवन मुंह बाए हादसे को दावत दे रहे हैं। पुरानी कोतवाली, दलालघाट मोड़, आसिफगंज व मुख्य चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक आदि के पास जर्जर भवन हैं। आए दिन उक्त जर्जर भवनों से मलबा टूटकर गिरता रहता है। यहां लोगों को बारिश के दिनों में हादसा होने का डर बना रहता है। पुरानी जेल के जर्जर भवनों को भी ढहाया नहीं गया है। जेल की जर्जर दीवालों से सटाकर लोगों ने अपनी दुकानें सजाकर रखी हैं। वहीं अभी तक नगर पालिका मौन साधे तमाशा देख रही है। जबकि 20 जून के बाद कभी भी जिले में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed