फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Napa administration woke up, cleaning the drains on a war footing

जाग उठा नपा प्रशासन, युद्धस्तर पर नालों की सफाई

Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Napa administration woke up, cleaning the drains on a war footing
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन ने नाले नालियों की सफाई को लेकर अभियान की शुरूआत कर दिया है। सफाई कर्मियों की टीम जोरशोर से अभियान में जुटी है और 20 जून के पूर्व तक सभी नालों की सफाई करा दिए जाने का नपा प्रशासन दावा कर रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 जून के अंक में शहर के नालों-नालियों की सफाई को लेकर खबर नालों की सफाई का दावा साबित हो रहा खोखला शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद नपा प्रशासन जाग उठा है। युद्ध स्तर पर नाले नालियों की सफाई कराई जा रही है। मानसून पूर्व ही यह अभियान पूर्ण करने की रणनीति नपा प्रशासन ने बनायी है। शहर में कुल 52 नाले है। जिसमें तीन बड़े नाले है तो वहीं 22 मझोले व 27 छोटे नाले शामिल है। तीन नालों में से दो की सफाई का कार्य पूरा कराया जा चुका है तो वहीं एक नाला जो कोलघाट के बीच से होकर गुजरता है, उसकी सफाई का कार्य अभी चल रहा है। रविवार को तो नपा की पूरी टीम ही सफाई इंस्पेक्टर केके यादव व महेंद्र यादव की देखरेेख में शहर के नाले नालियों की सफाई में जुटी रही।
विज्ञापन

इस बार बाहर से नहीं बुलाई गई है टीम
आजमगढ़। पूर्व में नपा प्रशासन मनसून के पूर्व ही शहर के नाले-नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई को लेकर बाहर से (रांची झारखंड से) कर्मचारियों को ठेकेदारी व्यवस्था के तहत बुलाया करता था। एक पखवारे तक यह टीम शहर में रहती थी और सभी नाले नालियों की सफाई करती थी। इस बार ऐसी किसी टीम को नहीं बुलाया गया है। इसके पीछे कारण नपा में जेई का न होना बताया जा रहा है। सफाई इंस्पेक्टर केके यादव ने बताया कि नाले-नालियों की सफाई का कार्य इस बार नपा के स्थायी व ठेकेदारी व्यवस्था वाले कर्मियों के द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वार्डो में चला अभियान
आजमगढ़। नपा प्रशासन की टीम ने रविवार को मुकेरीगंज, सिविल लाइंस, फराशटोला वार्ड में नपा की टीम ने अभियान चला कर नाले-नालियों की सिल्ट साफ किया। सफाई निरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि 20 जून तक सभी नाले-नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। नपा की टीम इस कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed