{"_id":"5f6f83d58ebc3e9b77669027","slug":"nagar-panchayat-but-people-are-worried-about-drainage-azamgarh-news-vns549552391","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श: नगर पंचायत लेकिन जल निकासी को लेकर लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श: नगर पंचायत लेकिन जल निकासी को लेकर लोग परेशान
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। लेकिन आज इस नगर पंचायत के लोग जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके लिए नगर पंचायत के लोगों ने सीएम, डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की।
अतरौलिया नगर पंचायत में जलजमाव तथा जलनिकासी की समस्या से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है ।पिछले लगभग कई वर्षों से लगातार समुचित जल निकासी की व्यवस्था ना होने और नालों की साफ सफाई नहीं होने से लोगों के घरों तक गंदा पानी बरसात के मौ सम में पहुंच रहा है। साथ ही सड़कों पर भी लबालब पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती है। नालियों की साफ सफाई ना होने से बरसात के मौसम में हल्की बारिश होने पर भी नालियों का गंदा पानी सड़कों के ऊपर बहने लगता है और लोगों के दरवाजे तक पहुंच जाता है। गंदा पानी पहुंचने से जहां दुर्गंध से लोगों को रहना मुश्किल हो जाता है वही कोविड-19 के दृष्टिगत संक्रामक बीमारियां फैलने का भी लोगों के अंदर भय बना रहता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं जिला प्रशासन और नोडल अधिकारी द्वारा बार-बार निर्देश दिया जा रहा हैं कि समय से नगर पंचायत और नगर पालिका में होने वाले जलजमाव के साथ नालियों की साफ-सफाई पूर्ण करा दी जाए। ब्लीचिंग, चूना और एंटी लार्वा का छिड़काव भी नियमित रूप से किया जाए। नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड, खानपुर फतेह और बुधनीया रोड पर सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी है सड़कों पर गंदा पानी जमा होता है। लोगों का आरोप है कि जिस गड्ढे में पानी का निकास होता था उस गड्ढे को धीरे-धीरे पाट दिया गया है। जिससे जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही। दो दिन हुई लगातार झमाझम बारिश में लोगों के घरों के अंदर भी पानी घुस गया। राजाराम सिंह ने बताया कि अतरौलिया के बीचो बीच एक पोखरी है और उसी पोखरी में नगर पंचायत का सारा पानी इकट्ठा होता है। इसमें एक नाला बहुत लंबा चौड़ा बना हुआ था जो बहता रहता था और पानी को नदी में ले जाता था। कई वर्षों से इस नाले का रखरखाव और साफ-सफाई सब बंद हो गई है, नाला बंद होकर बेकार पड़ा है। पूर्वी अतरौलिया में मैले से भरा हुआ पानी बहता रहता है थोड़ी भी बारिश में यह गंदा पानी लोगों के घरों के सामने बहता है तथा कीड़े मकोड़े विशैले जन्तु घरों में घुसने लगते हैं। सड़ांध और दुर्गंध से लोगों को रहना भी मुश्किल हो जाता है ।संक्रामक बीमारियों की समस्या शुरू हो गई है। इस मौके पर गोविंद कुमार, नीतेश जायसवाल, आनंद जयसवाल, राजेंद्र प्रसाद, रेखा सोनी, श्याम जी, सुनीता, राम उजागिर सोनी, रिशु बरनवाल आदि उपस्थित थे।