फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   n Azamgarh, Congressmen strongly welcomed National Secretary and State Secretary

आजमगढ़ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव का किया जोरदार स्वागत

Mon, 07 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
n Azamgarh, Congressmen strongly welcomed National Secretary and State Secretary
आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाजीराव खाडे व प्रदेश सचिव मणींद्र मिश्रा के जनपद आगमन पर सोमवार को कांग्रेसियों ने विधानसभा मुबारकपुर के खुझिया बाजार में उन्हें फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछीं।
विज्ञापन

इस दौरान बाजीराव खाडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लिए काम कर रही हैं। वहीं अन्य राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए जोड़तोड़ व छल की राजनीति कर रही हैं। छल के माध्यम से वह सत्ता के गलियारे में पहुंच रहे हैं। वे जनता को छल कर ओछी राजनीति कर रहे लेकिन कांग्रेस अपने वसूल और सिंद्घांत पर अटल हैं। इस लिए सफलता अवश्य मिलेगी और कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी हैं जो देश प्रदेश का विकास पहले भी किया है और इसी के लिए संघर्ष अपना लगातार जारी रखे हैं। जनता एक दिन कांग्रेस को अवश्य अपनाएगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस ही एक विकल्प है जो देश-प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाएगी। मगदीश यादव, संपत यादव, अजीत यादव, वीरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, रामविजय यादव, शैलेंद्र यादव, सूरज गुप्ता, अनिल गुप्ता, अभिषेक यादव, अजीत कुमार, संदीप, आकाश, राजु मौर्य, अतुल, कपिल, नौशाद व संजय राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed