फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Musician Mohan Mishra performed to welcome the President of Philippines

Azamgarh News: फिलीपींस के राष्ट्रपति के स्वागत में संगीतज्ञ मोहन मिश्रा ने दी प्रस्तुति

Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Musician Mohan Mishra performed to welcome the President of Philippines
 फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति के स्वागत समारोह कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात करते हरिहरप - फोटो : फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति के स्वागत समारोह कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात करते हरिहरपुर घराने के कलाकार।
आजमगढ़। हरिहरपुर घराने के प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीतज्ञ मोहन मिश्रा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पांच अगस्त को फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति के भारत आगमन पर आयोजित मध्याह्न भोज एवं स्वागत समारोह में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के आमंत्रण पर मोहन मिश्रा ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से समा बांध दिया। उनकी संगीतमयी प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिलीपींस के राष्ट्रपति और उनके शिष्टमंडल सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की सफलता के बाद जब मोहन मिश्रा आजमगढ़ लौटे, तो सांस्कृतिक संस्थानों और स्थानीय कलाकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके गृहक्षेत्र हरिहरपुर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed