फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murderous attack on PAC jawan, escaped

पीएसी जवान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचा

Sun, 04 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
murderous attack on PAC jawan,  escaped
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास शनिवार की देर रात अपनी कार से घर जा रहे पीएसी के जवान पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में पीएसी जवान बाल-बाल बच गया जबकि बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली उसकी कार में फंस गई। घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी विनोद यादव पुत्र अमरनाथ यादव पीएसी का जवान है। शनिवार की सुबह वह अपनी स्वीफ्ट कार सर्विस के लिए लेकर जिला मुख्यालय आया था। सर्विस के बाद वह कार से ही वापस घर लौट रहा था। अभी वह भगवानपुर गांव मोड़ पर ही पहुंचा था कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों के हावभाव को विनोद ने भांप लिया और गाड़ी रोकते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत की तरफ भाग निकला। बदमाशों ने कार पर ही फायर झोंका और फरार हो गये। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। विनोद भी मौके पर लौट आया और तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद विनोद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। बाइक सवार बदमाशों के इस दुस्साहस से हड़कंप मच गया है। लोग पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed