Azamgarh News: नहर पुलिया के नीचे सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, मौके पर बोरे में मिला महिला के वस्त्र
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में नहर की पुलिया के नीचे एक सिर कटी हुई लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल का निरीक्षण जिले के एसपी अनुराग आर्य ने भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के बस्ती उगरपट्टी गांव के पास स्थित नहर पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह एक सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक का सिर गायब होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी ने शव के शिनाख्त को लेकर पांच टीमें गठित की है। शव के पास ही एक बोरे में महिला के कपड़े व चप्पल के अलावा एक व्यक्ति के कपड़े भी मिले हैं।
मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नहर पुलिया के नीचे 20 से 30 साल के युवक की सिरकटी लाश मिलने की सूचना मिली। तत्काल कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी सिटी को मौके पर रवाना किया गया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर भेज कर पड़ताल कराई गई।
अवैध संबंध के चक्कर में वारदात की आशंका
उन्होंने बताया कि मौके पर खून के कोई निशान नहीं है। जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव यहां ला कर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि मौके से महिला के कपड़े मिले हैं। आशंका है कि अवैध संबंध के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीम गठित कर मृतक के शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुट गई है।