फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mulayam, Akhilesh will stay four hours in the district

चार घंटे जिले में रुकेंगे अखिलेश-मुलायम

Tue, 22 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Mulayam, Akhilesh will stay four hours in the district
अखिलेश-मुलायम
 दि किसान सहकारी चीनी मिल का उद्घाटन करने आ रहें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने  तैयारियों को पूरी कर लिया है। लेकिन सोमवार की देर शाम तक आगमन स्थल पर को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन असमंजस में था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंदुरी हवाई पट्टी के साथ कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड बना कर पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दोनों ही परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री को सुरक्षा मुहैया कराएगा। 
मंगलवार को सठियांव चीनी मिल का उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन मंगलवार को हो रहा है। अब तक जारी हुए प्रोटोकाल के हिसाब से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार की सुबह 9.30 बजे लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा मंदुरी हवाई पट्टी पर पूर्वाह्न 10.15 बजे पहुंचेंगे। वहां से वह 10.20 बजे कार द्वारा चीनी मिल सठियांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वह 11 बजे से एक बजे तक मिल का शुभारंभ करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


1.30 बजे वह कार द्वारा मंदुरी हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। 2.10 बजे वह मंदुरी हवाई पट्टी से वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हेलीकाप्टर से सठियांव मिल पहुंचकर 11 बजे समारोह को संबोधित करेंगे। जारी प्रोटोकाल के बाद मिली दूसरी सूचना से जिला प्रशासन में खलबली मच गई। एएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि संभावना यह भी है कि मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सीधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसको ध्यान में रखकर मंदुरी हवाई पट्टी के साथ कार्यक्रम स्थल पर भी दो हेलीपैड तैयार कर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तीन पुलिस अधीक्षक, नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 30 क्षेत्राधिकारी, 1100 सिविल पुलिस के जवान और पांच कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। मंदुरी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हेलीपैड, जनसभा, अतिरिक्त जनसभा, चीनी मिल का पूजन स्थल, शिलान्यास स्थल और मिल के उद्घाटन स्थल सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed