फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar case not heard due to strike, date postponed

Azamgarh News: हड़ताल के चलते मुख्तार मामले नहीं हुई सुनवाई, पड़ी तारीख

Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar case not heard due to strike, date postponed
तरवां में हुए मजदूर हत्याकांड में शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी थी। वे एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। वकीलों के हड़ताल के चलते शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई।
विज्ञापन

तरवां के ऐराकला में एक सड़क निर्माण के ठेके को लेकर ठेकेदार व मुख्तार गैंग में विवाद था। ठेका दूसरे को मिल जान पर मुख्तार गैंग ने छह फरवरी 2014 को ऐराकला में पहुंचे ठेकेदार पर हमला कर दिया था। इसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गए थे लेकिन उनके दो मजदूर मुख्तार के लोगों की गोली से घायल हो गए थे। इसमें एक मजदूर राम इकबाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मजदूर हत्याकांड में शुक्रवार को सुनवाई थी। माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वीसी के माध्यम से न्यायालय में पेश हुए। शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर थे, जिसके चलते न्यायालय में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने इस मामले में अब दो जनवरी 2014 की अगली तारीख निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed