फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   muharram

अलम, ताबूत और आयतों से सजे अजाखाने

Sun, 23 Aug 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
muharram
सरायमीर में मजलिस में नौहा पढ़ कर खिराजे अकीदत पेश करते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। मोहर्रम शुरू होते ही इमामबाड़ों और अजाखानों को अलम, ताबूत और कुरान की आयतों वाले बैनरो से सजा दिया गया है। मकानों और सड़क के किनारे गम के प्रतीक काले झंडे लगाए गए हैं। कोरोना को ताजिया की अनुमति न मिलने और घर के अन्दर ही अजादारी करने के आदेश की वजह से इमामबाड़ों में सन्नाटा है। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी और अन्य लखनऊ के इमामबाड़े मे दिए शांतिपूर्ण धरने के बाद सरकार की ओर से इमामबाड़ों में मजलिस करने के आदेश के बाद कस्बे के सभी इमामबाड़ों और अजाखानों में मास्क, सैनिटाइजर और समाजिक दूरी के साथ मजलिस और मातम का सिलसिला शुरू हो गया है। शिया कमेटी सरायमीर के अध्यक्ष कायम रजा ने बताया कि सरकारी आदेश आने के बाद ही ताजिया रखा जाएगा। उधर, इमामबाड़ा बारगाहे हुसैनी में मौलाना मासूम असगर ने मजलिस के दौरान करबला की शहादत को बयां की तो अजादार रो पड़े। मजलिस में आरजू हुसैन, तौहीद हुसैन, अली अब्बास और हमनवा ने नौहा पढ़ कर खिराजे अकीदत पेश की। शिया कमेटी सरायमीर के मीडिया इंचार्ज मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ताजिया व मजलिस का आदेश मिलने के बाद ताजियादारों में बेचैनी खत्म हुई है।
विज्ञापन

मेजवां : शायरे अहले बैत असगर बेलहरवी बताया कि मोहर्रम की सात तारीख महत्वपूर्ण है। इस दिन इमाम हुसैन का पानी बंद कर दिया गया गया था। इसी तरह आठ मोहर्रम हजरत अब्बास से मंसूब है। इस दिन जब हजरत अब्बास नहरे फोरात पर पानी लेने गए तो उनके दोनों हाथ कलम कर दिए गए। 10 मोहर्रम को इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। अंजुमन फरोगे अजा के सचिव रजील उल हसन ने बताया कि यदि सरकार जुलूस की इजाजत नहीं देती है तो हम जुलूस नहीं निकालेंगे। घर और इमाम बारगाह में शहीदाने करबला को खिराजे अकीदत पेश करेंगे। खाना वितरण के स्थान पर सूखी चीजें वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed