फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muhammadabad North has the highest voting percentage in the first election

पहले चुनाव में मुहम्मदाबाद उत्तरी का सबसे अधिक रहा मतदान प्रतिशत

Sun, 30 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muhammadabad North has the highest voting percentage in the first election
आजमगढ़। आजादी के बाद 1951 में हुए पहले विधान सभा चुनाव में मऊ जनपद भी आजमगढ़ में ही शामिल था। जनपद में कुल 11 विधानसभा सीटें थी। इन सीटों पर हुए चुनाव में सबसे अधिक मुहम्मदाबाद उत्तरी सीट पर मतदान प्रतिशत रहा जबकि सगड़ी पश्चिमी सीट का मतदान प्रतिशत सबसे कम और सगड़ी पूर्वी में दो प्रत्याशियों के बीच जीत हार सबसे कम वोटों से हुई।
विज्ञापन

1951 के पहले विधानसभा चुनाव में जनपद में कुल 11 विधानसभा सीटें सीटें शामिल थी। जिसमें आजमगढ़ घोसी पूूर्व, घोसी पश्चिमी, मुहम्मदाबाद उत्तरी, फूलपुर उत्तरी, फूलपुर दक्षिणी, लालगंज दक्षिणी, लालगंज उत्तरी, मुहम्मदाबाद गोहना दक्षिणी, आजमगढ़ सदर, सगड़ी पश्चिमी और सगड़ी पूर्वी सीटें शामिल थी। इस सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत देखें तो सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदान मुहम्मदाबाद उत्तरी सीट पर हुआ। इस विधानसभा सीट से दो विधायक हुए थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 47 हजार 78 थी। जिसमें से एक लाख 14 हजार 85 मतदाताओं ने मतदान में प्रतिभाग किया। इस सीट पर चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के श्रीनाथ राम को 14.77 प्रतिशत मत मिले। जबकि उनकी ही पार्टी कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी हवीब उर रहमान को 13.25 प्रतिशत मत मिले थे। दोनों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं सगड़ी पश्चिमी सीट पर मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। यहां पर कुल मतदान प्रतिशत 31.67 प्रतिशत रहा। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 84028 थी। जिसमें 26615 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां से एसपी के उमाशंकर को विजेता घोषित हुए थे। वहीं सगड़ी पूर्वी विधानसभा सीट पर दो प्रत्याशियों के बीच हारजीत का अंतर सबसे कम रहा। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 83438 थी। जिसमें से 32378 मतदाताओं ने पहले लोकतंत्र के उत्सव में भाग लिया था। कुल 38.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें कांग्रेस के बलदेव को 4969 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे नंबर पर रहे आईएनडी के शंभू नरायन को 4348 मत प्राप्त हुए थे। बलदेव को 421 मतों से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed