फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MRI facility will start soon in district hospital

Azamgarh News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा

Sun, 21 May 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
MRI facility will start soon in district hospital
जिला अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी मिलने लगेगी। भवन तो डेढ़ साल पूर्व से तैयार वहीं अब जल्द ही मशीन लगाने की तैयारी भी चल रही है। शासन द्वारा प्रदेश के नौ अस्पतालों में एमआरआई मशीन लगाने को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें जिला भी शामिल है। प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमरेजिंग (एमआरआई) की सुविधा शुरू की योजना सरकार ने बनाई है। जिले में इसके लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 98 लाख की लागत से भवन भी बन कर तैयार है। सिर्फ यहां मशीन लगने का इंतजार है। अब सरकार ने जब प्रदेश के नौ चुनिंदा अस्पतालों में एमआरआई मशीन लगाने को स्वीकृत प्रदान कर दी है तो उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द ही जिला अस्पताल में यह मशीन लग जाएगी और इसकी सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। शासन ने एमआरआई मशीन लगाने की स्वीकृति जिन जिलों के लिए प्रदान किया है, उसमें आजमगढ़ के अलावा बांदा, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, गाजियाबाद व लखनऊ शामिल है। फिलहाल प्रदेश के कानपुर व प्रयागराज के एक-एक सरकारी अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में एमआरआई कराने पर मरीजों को चार से दस हजार रुपये तक की कीमत अदा करनी होती है। कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि शरीर के किस और कितने हिस्से की एमआरआई होनी है। अब जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने की जो तैयारी है वह ट्रिपल पी मॉडल पर लगेगी। यहां फीस लगेगी अथवा नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। यदि लगेगी भी तो निश्चित तौर पर न्यूनतम फीस ही निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed