आजमगढ़। हर वर्ष होने वाले जलभराव से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव अपनी निधि से उच्च क्षमता का पंप लगवाने के लिए पत्र लिखा था। एक माह के बाद भी प्रशासन ने काम शुरू नहीं किया गया। अगर पंप लग जाता तो कोल बाजबहादुर गांव और आसपास के शहरी मुहल्ले जलमग्न न होते।
शहर से सटे कोलबाज बहादुर गांव के निवासी राजबहादुर यादव ने सात अगस्त 2021 को सांसद अखिलेश यादव से गांव की दक्षिणी सीमा पर स्थित साइफन नंबर एक पर उच्च क्षमता का पंप लगवाने का अनुरोध किया था। उनको बताया था कि हर साल बारिश होनेपर इलाके में जल निकासी नहीं होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए अखिलेश यादव ने अगले ही दिन अपनी निधि से पंप लगवाने का पत्र जिलाधिकारी को जारी कर दिया। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा था। मगर प्रशासन ने कुछ नहीं किया। पंप लग गया होता तो शहरवासियों और कुछ गांवों के लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल जाती। आज 13 पंप लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। इसके बावजूद तीन दिन बाद भी गलियों से पानी नहीं निकल पाया है। दमनोज मिश्रा, जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि जमीन और पंप हाउस की क्षमता के लिए बाढ़ खंड को अनापत्ति पत्र के लिए पत्र भेजा जा चुका है, बाढ़ खंड से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद ही निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी होगी। जिसमें अधिकतम माह भर का समय लगेगा, इसके बाद ही कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा ।