फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP Dinesh Lal Yadav Nirahua watched live telecast of Ram Mandir Pran Pratishtha along with Amrapali Dubey in A

Azamgarh:आम्रपाली संग निरहुआ ने देखा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, बोले-पूरा ब्रह्मांड कर रहा था इंतजार

Mon, 22 Jan 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

आजमगढ़ शहर के भंवरनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने हिस्सा लिया। लाइव प्रसारण देखने के बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया। 

विज्ञापन
MP Dinesh Lal Yadav Nirahua watched live telecast of Ram Mandir Pran Pratishtha along with Amrapali Dubey in A
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भंवरनाथ मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन


भंवरनाथ मंदिर में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की भीड़ मौजूद रही। जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा का पल नजदीक आ रहा था लोगों के चेहरे पर भावनाओं व भक्ति भाव साफ झलक रहा था। चाहे वह आम आदमी हो या वीआईपी। हर किसी को इस पल का काफी दिनों से इंतजार था। 
विज्ञापन


सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा ब्रह्मांड इंतजार कर रहा था। जब भगवान पैदा हुए थे और उनका नामकरण हो रहा था तभी यह कहा गया था कि दो अक्षर का नाम होना चाहिए। यह भले दो अक्षर का नाम है लेकिन इसमें पूरा ब्रह्मांड शामिल है। आज जितने भी रामभक्त हैं सभी लोग बहुत ही प्रसन्न हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में केस जीतकर आए हैं रामलला

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देख रही हैं। राम जन्मभूमि पर ही राम मंदिर का निर्माण हुआ है और सही मायने में आज ही दिवाली है। यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था पर नहीं हुआ। लेकिन जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने तो कोर्ट में केस काफी तेजी से चला और फैसला आया। जिसका परिणाम रहा कि आज यह दिन आया। जिस प्रकार से त्रेता युग में भगवान राम युद्ध जीत कर आए थे। इसी तरह से कलयुग में रामलला कोर्ट में केस जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed