{"_id":"67b823fad9b02732ce091070","slug":"mourning-in-wedding-house-father-committed-suicide-getting-hit-by-train-in-azamgarh-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में मातम: बेटे की बारात के अगले दिन ही पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, बिलख पड़े परिजन; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में मातम: बेटे की बारात के अगले दिन ही पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, बिलख पड़े परिजन; जानें मामला
Fri, 21 Feb 2025 12:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:36 PM IST
सार
अधेड़ की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर में एक दिन पहले ही शादी थी।
विज्ञापन
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना के महमूदपुर गांव निवासी एक अधेड़ ने शुक्रवार की सुबह गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर कटकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को देखा तो परिवार को सूचित दी। अधेड़ की मौत से घर मातम पसरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की भोर में ही श्रीराम के चौथे पुत्र की बारात लौटी थी। अधेड़ की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार महमूदपुर गांव निवासी श्रीराम यादव (51) के पांच पुत्र एक पुत्री है। गुरुवार को श्रीराम के चौथे नंबर के पुत्र की शादी थी। बारात शुक्रवार की भोर में लौटी। इस बीच, किसी बात को लेकर नाराज होकर श्रीराम घर बिना किसी को कुछ बताए गांव के पास से गूजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, काफी देर तक श्रीराम जब घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन की, तभी गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि रेलवे ट्रैक पर श्रीराम का शव मिला है।
विज्ञापन
श्रीराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि श्रीराम यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, बारात लौटने के बाद किसी बात को लेकर वह नाराज हो गए और घर बिना किसी को बताए निकल गए। इसके बाद उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।