फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother who went shopping with her son died in an accident

बेटे संग खरीदारी करने आयी मां की हादसे में मौत

Wed, 29 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mother who went shopping with her son died in an accident
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बुधवार को तीन बजे के करीब सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बेलहमा गांव निवासिनी 55 वर्षीया लीलावती पत्नी स्व. झिनकू राम बुधवार को फूलपुर बाजार में साइकिल से अपने पुत्र के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। उसका लड़का बाजार में मां को छोड़कर किसी काम से चला गया। इसी दौरान लीलावती एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची और सड़क पार करने लगी। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका तीन पुत्र व एक पुत्री की मां थी। पति का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed