फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Vasantik Navratri

वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन पूजी गई मां ब्रह्मचारिणी

Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Vasantik Navratri
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटा-घडियाल और मां के जयकारे से पूरा जिला मां मय हो गया। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र में पूरा जिला मां भगवती की भक्ति में डूबा है। जिले के सभी देवी मंदिरों में हवन-पूजन और भजन-कीर्तन चल रहा है। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारे और घंटा-घडियाल से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा है। बुधवार को वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने ब्रह्मचारणी की आराधना की। नगर के मुख्य चैक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में पहले की ही तरह सुबह से मां के भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उधर लालगंज ब्लाक के सिधौना गांव स्थित मां सिद्धेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही चल रहे दर्शन-पूजन से वातावरण मां मय हो गया है। निजामाबाद रू मां शीतला धाम पर वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेक मुरादे मांगी। सुबह आरती और भजन से पूरा क्षेत्र मां मय हो गया। पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर दूसरे दिन नवरात्र को भी भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां को चुनरी-नरियल आदि चढ़ाकर मन की मुरादें मांगी। इस दौरान घंटा-घडियाल और जयकारे से क्षेत्र मां मय हो गया था। हालांकि कोविड के कारण सावधानी के तहत सिर्फ पांच लोगों को ही एक बार में मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों केे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed