फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother arrested for killing newborn baby girl

Azamgarh News: नवजात बच्ची की हत्या की आरोपी मां गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mother arrested for killing newborn baby girl
आजमगढ़। नवजात शिशु की हत्या की आरोपी फरार चल रही कलयुगी मां को पवई थाने की पुलिस ने शनिवार को लग्गूपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई मां की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दुपट्टा को बरामद कर लिया। आरोपी मां ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर बेटे की चाहत में अपनी 15 दिन की बेटी को पति के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ पप्पू की निशानदेही पर फारेंसिक फील्ड यूनिट के सहयोग से एक प्लास्टिक के पैकेट में मृतक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर निरीक्षण कर रिपोर्ट के साथ उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

आरोप था कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा मझौरा गांव निवासी मनोज राम अपनी पत्नी रेनू देवी के साथ सीएचसी पवई के सरकारी आवास में रहता है। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी सूरज कुमार उर्फ पप्पू व रौनापार थाना क्षेत्र के बेदपुर लाटघाट निवासी संगीता द्वारा मिलकर तंत्र-मंत्र से मनोज राम की 15 दिन की नवजात बच्ची को लड़का बनाने के लिए सूरज कुमार उर्फ पप्पू व संगीता ने बात कही। उनके कहने पर मनोज राम ने अपनी पत्नी रेनू देवी की सहमति पर नवजात पुत्री का मुंह कपड़े से दबाकर व नाक गला दबाकर हत्या कर दिए। इसके बाद मनोज राम व सूरज कुमार उर्फ पप्पू ने साथ मिलकर मृतक नवजात बच्ची के शव को मैनुद्दीनपुर डीहबाबा स्थल के पास झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस की तहरीर पर पवई थाने की पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। उक्त मामले में चार लोगों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed