फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Morning fog in the vehicle headlight burned.

कोहरे-गलन से बढ़ीं दुश्वारियां

Mon, 02 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Morning fog in the vehicle headlight burned.
सुबह घने कोहरे में हेडलाइट जलाकर चलते वाहन।
 पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी गलन भरी ठंड बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के चलते सोमवार की शाम से लेकर सोमवार की दोपहर तक जिला कोहरे के बीच छिपा रहा। सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए जिले में जगह-जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर में डेढ़ बजे हल्की धूप हुई लेकिन कुछ देर बाद फिर बदली छा गई। सोमवार को अधिकतम  तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


   नए साल के दूसरे दिन दो जनवरी को भी लोगों को धूप के लिए तरस जाना पड़ा। रविवार की शाम अचानक धुंध छा गया और रात 11 बजे तक दृश्यता कमजोर पड़ गई। कोहरा इतना जबरदस्त था कि दस फीट की दूरी पर भी कोई स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। कोहरे का असर सोमवार दोपहर तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़कों पर वाहन लाइट जलाने के बाद भी रेंगने नजर आए। कोहरे के चलते दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही और सर्द  हवाओं के कारण गलन में काफी इजाफा देखने को मिला। डेढ़ बजे के करीब हल्की धूप निकली लेकिन दस मिनट बाद फिर बदली छा गई।  

 सुबह कोहरे के चलते आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग, छतवारा मोड़, भंवरनाथ और बैठौली बाईपास आदि मार्गो पर वाहन रेंगते नजर आए।  फरिहां संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी निजामाबाद कस्बे में कई स्कूल खुले रहे। इस दौरान ठंड में कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।  


  निजामाबाद के नई सड़क पर पुरानी तहसील के पास गाडिय़ां हेडलाइट जलाकर चल रही थी। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार  तहसील प्रशासन की ओर से 18 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है लेकिन कुछ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। उपजिलाधिकारी निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपालों को अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed