फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than Rs 65 lakh was provided in 367 cases under Mission Shakti.

Azamgarh News: मिशन शक्ति के तहत 367 मामलों में दिलाई गई 65 लाख से अधिक धनराशि

Tue, 05 May 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 65 lakh was provided in 367 cases under Mission Shakti.
आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत पुलिस ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उपलब्धि हासिल की है। जनपद के सभी थानों में भरण–पोषण से जुड़े लंबित मामलों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 64 मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए पीड़ित महिलाओं को 6,57,500 की भरण–पोषण धनराशि दिलाई गई। वहीं, 22 सितंबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 तक कुल 367 मामलों में 65,31,700 की धनराशि पीड़िताओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा चुकी है। पुलिस द्वारा सभी थानों में लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर पैरोकारों को न्यायालय में सशक्त पैरवी के निर्देश दिए गए। प्रत्येक प्रकरण का सूक्ष्म अध्ययन कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं और उनके बच्चों को राहत मिल सकी। इस पहल का व्यापक सामाजिक प्रभाव भी देखने को मिला है।
विज्ञापन

भरण-पोषण की धनराशि मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रही महिलाओं के जीवन में स्थिरता आई है और उनके बच्चों को भी सहारा मिला है। इससे महिलाओं का पुलिस और न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed