फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than half the candidates were absent, 11606 took the exam

आधे से भी ज्यादा परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर, 11606 ने दी परीक्षा

Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
More than half the candidates were absent, 11606 took the exam
राजकीय बालिका इंटर कालेज से पीसीएस प्रवेश परीक्षा दे कर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा (पीसीएस-प्री) परीक्षा में इस बार आधे से भी कम अभ्यर्थी शामिल हुए। पंजीकृत 23323 में 11606 ने ही परीक्षा दी। इस 49.76 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में 83 और अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन

जनपद के 49 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक की परीक्षा हुई। 23323 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 11523 ने ही दोनों पालियों में परीक्षा दी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन के सवाल पूछे गए। उसमें पर्यावरण से जुड़े ज्यादा सवाल थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पहला प्रश्नपत्र आसान था। इसके बावजूद दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि पीसीएस प्रारंभिक की परीक्षा में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में जीएस यानी हिन्दी, भूगोल, विज्ञान और करंट अफेयर से लगभग 150 सवाल जबकि दूसरी पाली में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सी-सैट) की परीक्षा हुई। इसमें ं हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रिजनिंग, निर्णयन व समस्या समाधान के सवालों ने खूब माथापच्ची कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed