{"_id":"c986a58a68b1e5b0434cd2048b861b23","slug":"more-than-a-half-million-of-the-sweet-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से अधिक का हुआ मिठाई का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से अधिक का हुआ मिठाई का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के शुभ अवसर पर जहां शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं मिठाई की दुकानों पर मिठाई लेने की लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी। घंटाभर लाइन में लगने के बाद तब जाकर लोगों को मिठाइयां मिल सकीं।
देर शाम तक शहर में केवल मिठाई का कारोबार ही एक करोड़ से ऊपर पहुंच गया था। इसमें ब्रांडेड, लड्डू और देशी घी की मिठाइयों की धूम रही।
सोमवार को ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजा चुके थे। बहुत से लोग रातभर मशक्कत कर अपनी दुकानें आकर्षक रूप से सजाई थी। सुबह आठ बजे के बाद ही बाजारों में ग्राहकों का जमावड़ा जुटना शुरू हो गया तो चौक,
शंकर जी तिराहा, कलेक्ट्री कचहरी, दलालघाट, तकिया, पहाड़पुर, रैदोपुर, पुरानी सब्जी मंडी पर स्थित मिठाई की दुकानों पर लाइन लग गई। त्योहार पर मिठाई लेने के लिए दूर दराज से लोग भी नगर की मिठाइयों की दूकानों पर पहुंचे आैर मनमाफिक मिठाइयां खरीदी।
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता गुड्डू ने बताया कि सुबह दस बजे के बाद तो उनकी दुकानों पर लोगों का रेला उमड़ पड़ा।
इसके लिए उनके यहां पांच काउंटर बनाए गए थे।
दीपावली की देर शाम तक शहर में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये से ऊपर मिठाई का कारोबार हुआ। मिठाई की अच्छी बिक्री से विक्रेता गदगद हैं।