फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 87 thousand students will get tablets and smartphones in the district

जिले में 87 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट व स्मार्टफोन

Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 87 thousand students will get tablets and smartphones in the district
आजमगढ़। जिले के 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसी माह इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा का तरीके आधुनिक हो गया है। आनलाइन पढ़ाई होने लगी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से पहले चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में जनपद के 204 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया था। इसके बाद शासन ने जिलास्तर पर स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक जिले में 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पंजीकरण हो चुका है। विद्यार्थियों का सत्यापन भी तेजी से किया जा रहा है। अभी और विद्यार्थी पंजीकरण करा रहे हैं। विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कालेज, आइटीआइ व पालिटेक्निक के विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक उन्हें दूसरी टैबलेट व स्मार्ट फोन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद कालेजों में वितरण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कालेजों में स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण किए जाएंगे। वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे। यदि अधिसूचना लागू हो गई तो कालेज प्रशासन ही छात्रों में वितरण कराए। हमारी निगरानी में स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा टैबलेट
आजमगढ़। तकनीकी शिक्षा के तहत अध्ययरत विद्यार्थियों, तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा), आईटीआई में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों, राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों (एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीडीएस) और नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स, पैरामेडिकल और नर्सिंग के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन
आजमगढ़। स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल श्रमिकों, एमएसएमई विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एससी-एसटी स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना और ओडीओपी की प्रशिक्षण योजना में पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा।
र्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed