फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 85 thousand plants will be planted in the villages of the block

Azamgarh News: ब्लाक के गांवों में लगेंगे 85 हजार से अधिक पौधे

Tue, 11 Jul 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
More than 85 thousand plants will be planted in the villages of the block
विकास खंड कार्यालय हरैया में मंगलवार को बीडीओ श्वेतांक सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों की बैठक हुई। इसमें पौधरोपण के लिए स्थल चयन, गड्ढों की खोदाई के बाबत सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बीडीओ श्वेतांक सिंह ने कहा कि प्रति ग्राम पंचायतों में एक हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत की भूमि, अमृत सरोवर, पंचायत भवन परिसर, प्राथमिक विद्यालय परिसर व अन्य सार्वजनिक भूमि, सड़क किनारे, नहर की पटरियों के किनारे यह पौधे लगेंगे। बताया कि सार्वजनिक भूमि, सड़क व नहर के किनारे 40-40 फीसदी और 20 फीसदी पौधे व्यक्तिगत रोपित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सचिवों को स्थल चयन कर आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया। मानक के अनुसार डेढ़ फिट के गड्ढे खोदकर उसमें खाद डालकर तैयार किया जाय। ब्लाक के सभी गांवों में 85 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed