फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 11 thousand teachers in the district, only two contenders for the State Teacher Award

Azamgarh News: जिले में 11 हजार से अधिक शिक्षक, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सिर्फ दो दावेदार

Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
More than 11 thousand teachers in the district, only two contenders for the State Teacher Award
जिले के परिषदीय स्कूलों में 11,549 शिक्षक हैं, पर इनमें से सिर्फ दो ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए दावेदारी की है। बलिया से भी मात्र एक ही शिक्षक ने आवेदन किया है। वहीं मऊ जनपद में यह संख्या शून्य है। दो आवेदन के साथ आजमगढ़ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में आवेदन की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से बीएसए राजीव पाठक को पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए थे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के चयन के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल www.prernaup.in के माध्यम से 15 जून से 10 जुलाई तक नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। नौ जुलाई तक की स्थिति के अनुसार वेब पोर्टल के माध्यम से 27 जनपदों से मिले कुल आवेदन पत्रों की संख्या 39 रही। 48 जिलों से एक भी आवेदन नहीं आया है। ऐसे में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रत्येक जिले से कम से कम दो आवेदन जरूरी हैं। यदि आजमगढ़ मंडल की बात करें तो जिले में बलिया जनपद में एक आजमगढ़ में दो आवेदन आए हैं। वहीं मऊ जिले में एक भी आवेदन नहीं पड़े हैं।
विज्ञापन


राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसे लेकर बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए बीईओ को भी निर्देश दिए गए हैं। -मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed