फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More tax will have to be paid on tax on toll tax

टोल टैक्स पर टैक्स पर देना होगा ज्यादा टैक्स

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
More tax will have to be paid on tax on toll tax
राष्ट्रीय राजमार्ग से निजी एवं व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर वाहनों से आवागमन करने वालों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। टोल प्लाजा को क्रॉस कर जाने वाले राहगीरों को पहले के एवज में अब लगभग 15 फीसदी अधिक अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नई गाइडलाइन के अनुसार एक अप्रैल से प्रत्येक टोल प्लाजा ने वाहन पर टैक्स में लगभग 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे एक तरफ जहां व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। वहीं कभी-कभार निजी कार्यों से टोल पार करने वाले लोगों की जेब भी ढीली हो रही हैं। डीजल-पेट्रोल के साथ ही अब टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी होने से ट्रांसपोर्टेशन एवं सवारी वाहनों के किराए में भी वृद्धि करने की तैयारी में वाहन संचालक लगे हैं।
विज्ञापन

000000000000
टोल प्लाजा अतरौलिया पर लगने वाला टैक्स
वाहन पहले अब
कार 85 90
एलसीवी/मिनी बस 140 150
बस/ट्रक 290 320
तीन एक्सेल 315 345
एमओवी 455 500
ओएसवी 550 605
एक तो खुद ही ज्यादा टोल टैक्स लगता था ऊपर से टोल टैक्स और बढ़ा दिया गया है। जिससे काफी परेशानी होगी। इससे सामानों के दाम भी बढ़ेंगे।
जगदंबा सिंह।
रोज-रोज बढ़ता डीजल और पेट्रोल का दाम ऊपर से यह टोल टैक्स का बढ़ना काफी कष्टदायक है। अब हमें भी अपने वाहनों का किराया बढ़ाना पड़ेगा। नहीं तो खर्च निकालना भी मुश्किल जो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed