फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moon seen and Eid tomorrow

चांद का हुआ दीदार, ईद कल, सुबह छह से 11 बजे के बीच घर में अदा होगी नमाज

Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Moon seen and Eid tomorrow
ईद की तैयारियों को लेकर तकिया पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
ईंद का चांद रविवार की देर शाम नजर आ गया। आजमगढ़ में सोमवार को ईंद होगी और ईद की नमाज लोग घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए पढ़ेंगे। इसके साथ ही घर-घर कोरोना संक्रमण से मुक्ति को लेकर दुआ भी पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

चांद के दीदार को लेकर रोजेदार शाम से ही घरों की छतो पर जुटे हुए थे। चांद का दीदार होते ही लोगों ने हाथ उठा का दुआ मांगी। रविवार को चांद रात होने के चलते हर घर ईद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। जरूरी सामनों की खरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग बाजार का चक्कर लगा रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी धार्मिक स्थल पर सामुहिक रूप से प्रार्थना व नमाज मना है।
विज्ञापन

जिले में इसका पूरी तरह से अनुपालन हो रहा है। मंदिरों व मस्जिदों के दरवाजे समूह के लिए बंद है। रमजान माह में लोग नमाज, तराबीह व जुमे की नमाज के साथ ही आखिरी जुमे को अलविदा जुमे की नमाज भी घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ा। अब ईद की नमाज भी सोमवार की सुबह घरों पर ही पढ़ी जाएगी। शहर इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी ने बताया कि ईद की नमाज के लिए सुबह छह बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित है। इस बीच लोग घरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए ईद की नमाज के बाद दुआ भी पढ़े, ताकि इस महामारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके। इसके साथ ही ईद की मुबारकबाद मोबाइल फोन आदि के माध्यम से दें अथवा दूरी बना कर ईद मुबारक कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed