फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Monsoon knocked, water logging due to rain

मानसून ने दी दस्तक, बारिश से जलभराव

Thu, 10 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Monsoon knocked, water logging due to rain
शहर के गांधी तिराहा पर बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : AZAMGARH
जनपद में विगत कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश से राहत मिलीे। बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे अचानक झमाझम हुई और मौसम को खुशनुमा बन गया। आधा घंटा तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे। सुबह से आसमान में जहां आंशिक रुप से बादल रहे, वहीं रह-रह कर धूप भी हो जाया करती थी। दोपहर बाद से बादल पुन: छाने लगे। इस बीच रह-रह कर बिजली की कटौती ने लोगों को गर्मी से और बेहाल कर दिया। शाम लगभग तीन बजे झमाझम बारिश शुरु हुई। आधा घंटा तक हुई जबरदस्त बारिश और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाया। ठंडी हवा चलने और बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। झमझमा कर हुई बारिश के कारण एसपी आफिस, राजकीय बालिका इंटर कालेज और गांधी प्रतिमा के पास जलजमाव हो गया था। दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक जाने वाली टूटी सड़क भी जलमग्र हो उठी। नगर क्षेत्र की की सड़कें पानी से पूरी तरह से भर गई। टूटी हुई सड़क के गड्ढ़ों में पानी भरा होने के कारण पैदल, साइकिल से चलने वालों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नाली और नाले भी बारिश के पानी से लबरेज हो गए। जाम हुई नालियों से पानी का निकास नहीं होने से दुकानदार भी काफी परेशान रहे। धीरे-धीरे पानी के निकले में घंटों लग जाने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। वहीं इस बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई। उनकी धान की नर्सरी में पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। इस बारिश से उन्हें काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed