फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Monitoring committee meeting, force on door-to-door survey

निगरानी समिति की बैठक, डोर-टू-डोर सर्वे पर बल

Mon, 24 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee meeting, force on door-to-door survey
नगर पंचायत माहुल मे सोमवार को कोरोना निगरानी समिति की बैठक हुई। अवर अभियंता सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया। आशा, आंगनबाड़ी सदस्यों को सैनिटाइजर मास्क और प्राथमिक लक्षण दिखने पर उपचार के लिए दवाएं दी गई। अन्य प्रदेशों से आए प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनको क्वारंटीन करने की विधि के बारे में बताया। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि आपके प्रयास से ही नगर में कोरोना फैलने से रोका जा सकता है। इलाके में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी करें। जो भी प्रवासी व्यक्ति आपके गली-मोहल्ले में बाहर से लौट कर आ रहे हैं, सभी की स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही घर-घर सर्वे कार्य करने के साथ टेंपरेचर नापने को कहा। जो भी संदिग्ध मिले उन्हें जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेजे और क्वारंटीन कराएं। इस अवसर पर अध्यक्ष बदरे आलम, अविनाश पांडेय, नीरज मौर्य, प्रभाकर, संजय, दिनेश आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed