फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Money taken from youth in the name of sending Gulf country, absconded

खाड़ी देश भेजने के नाम पर युवाओं से लिए पैसे, हुआ फरार

Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Money taken from youth in the name of sending Gulf country, absconded
ठेकमा। राजेपुर स्थित एक ट्रैवेल एजेंसी पर खाड़ी देश भेजने के लिए टिकट वीजा आदि के नाम पर पैसा लेने और बाद में आफिस में ताला बंद कर फरार हो जाने आरोप लगाते हुए आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, गोरखपुर समेत कई जनपदों के दर्जनों युवाओं ने मंगलवार को बरदह थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र ग्राम चमेली निवासी सनी सिंह ने आरोप लगाया कि बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका इंटर कालेज के सामने विगत तीन माह पूर्व मॉ वैष्णवी टूर एंड ट्रेवल्स नाम से आफिस खोला गया। इसके बाद आरोपियों ने गूगल पर विज्ञापन देकर नौकरी के इच्छुक युवाओं को विदेश भेजने की पेशकश की। इसमें खाड़ी देश कुवैत भेजने के लिए 25 हजार व रसिया भेजने के लिए 35 हजार रुपये मांगे गए। आरोपियों ने विभिन्न जनपदों के तमाम लोगों से नगद व बैक के माध्यम से पैसे लिए। पीड़ित अजय पटेल ग्राम नेगुरा जिला चंदौली, संजय त्रिपाठी ग्राम शास्त्रीनगर जिला सिध्दार्थनगर, राहुल शर्मा ग्राम उतरौला महराजगंज जिला गोंडा ने बताया कि उन्होंने उनके एकाउंट में रुपये भेजे थे। पैसे देने के बाद लोग जब विदेश भेजने को लेकर तगादा करने लगे तो आरोपी आफिस बंद कर फरार हो गए। शिकायतें मिलीं तो मकान मालिक कृष्णानन्द चौरसिया ने आफिस पर अपना ताला लगा दिया। उसने बताया कि वो लोग कमरे में ताला बंद कर भाग गए अब हमें धमकी दे रहे हैं कि अपना जो ताला बंद किए हो उसे खोल दो। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच ठेकमा चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही है। वहीं ठेकमा चौकी प्रभारी माखन सिंह ने बताया कि आफिस में मकान मालिक का ताला बंद कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed