{"_id":"67df0c08830676333f0a7676","slug":"money-found-in-up-board-answer-sheets-teachers-urged-to-pass-students-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-129079-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड की कॉपियों में मिल रहे पैसे, शिक्षकों से पास करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड की कॉपियों में मिल रहे पैसे, शिक्षकों से पास करने की गुहार
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर हो रहा है। मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को छात्रों की ओर से दिए गए प्रश्नों के अच्छे जवाब के साथ ही 100, 200 और 500 रुपये के नोट भी मिल रहे हैं। यह नोट मेहनताने के रूप में शिक्षा विभाग की ओर से नहीं बल्कि छात्रों की कॉपियों से मिल रहे हैं। छात्रों ने कॉपियों में नोट को चस्पा कर दिया है।
नोट के साथ ही परीक्षा में पास करने के लिए गुरुजनों से आशीर्वाद मांगा जा रहा है। पैसों से मूल्यांकन के दौरान चाय और नाश्ते का प्रबंध किया जा रहा है। सबसे अधिक भावुक संदेश 12वीं के छात्रों की कॉपियों में मिल रहे है। कई छात्र फेल हो जाने से शादी नहीं होने की बात लिख रहे हैं। वहीं कई छात्रों ने मार्मिक संदेश लिख पास करने की गुहार लगाई है। मूल्यांकन में लगे शिक्षकोंं ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कई छात्रों की कॉपियों में संदेश मिल रहे हैं। 10वीं के छात्रों ने अंग्रेजी के पेपर की उत्तर पुस्तिका में 500 के नोट रखे थे। साथ ही अपना नंबर लिखा था। ताकि पास होने पर शिक्षक उसे फोन कर और पैसे ले सकें। वहीं, हिंदी की कॉपियों में रस, छंद, अलंकार के उदाहरण में शायरी तक छात्रों ने लिख रखी है। मूल्यांकन में लगे एक शिक्षक ने बताया कि कक्षा 12 वीं की छात्रा ने अंग्रेजी के पेपर में अपने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि यदि वह फेल हो गई तो घर वाले उसकी शादी कर देंगे। इसलिए पास कर दें ताकि वह आगे की पढ़ाई कर सके।
00
तीन केंद्रों पर जांची गई 79325 कॉपियां
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से ही शुरू हो गया। शनिवार को तीनों केंद्रों पर कुल 79325 कॉपियां जांचीं गई। कुल 1913 परीक्षक उपस्थित रहे। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में 797 परीक्षकों ने 2958, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 462 परीक्षकों ने 26863 और डीएवी इंटर कॉलेज में 654 परीक्षकों ने 22881 कॉपियां जांची। जिले को आवंटित 733162 काॅपियों की तुलना में अब तक 248889 कॉपियां जांचीं जा चुकी है।
विज्ञापन
00
उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हो रहा है। उत्तर पुस्तिका में क्या लिखा क्या मिला इसकी जानकारी नहीं है। पैसे मिल रहे तो वह कहां जमा होंगे या नहीं इसकी भी जानकारी मुझे नहीं है।
- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।